अटरू: अटरू में आयोजित श्री मद भागवत कथा में मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव
Atru, Baran | Mar 26, 2025 अटरू में आयोजित साध्वी समाहिता ने अपने कोकिल कण्ठ से अटरू में कथा के चौथे दिन कंस के जन्म की कथा सुनाई।उन्होंने गजेन्द्र मोक्ष, कृष्ण जन्म की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि धरती पाप के बोझ से लदी है। भगवान के सब अनुयायी ब्रज मण्डल में आये। सूरसेन की कथा सुनाते हुए उन्होंने कृष्ण जन्म की दास्तान सुनाई। उन्होंने कहा कि दुष्ट व्यक्ति की विनम्रता खतरनाक होती है।