अटरू: अटरू के आनंद पुरा में मंगलवार को गेहूँ के खेत में लगी आग, दमकल ने पाया काबू
Atru, Baran | Mar 25, 2025 अटरू थाना इलाके के आंनद पुरा गाँव के मार्ग पर अज्ञात कारणों से गेहूं के खेतों व नोलाईयो में आग लग गई।आग की प्रचंडता देख ग्रामीणों ने अटरू नगरपालिका की दमकल को सूचना दी।जिस पर दमकल प्रभारी चन्द्र प्रकाश शर्मा, उमेश शर्मा, अभिषेक नागर, विकास नागर ने पहुंचकर आग की लपटों पर पानी की छिड़काव कर काबू पाया।