अटरू: अटरू क्षेत्र के अरडांद में बीच सड़क पर पलटा राख से भरा वल्गर
Atru, Baran | Mar 25, 2025 अटरू थाना क्षेत्र के अरडाण्द गाँव के घुमाव पर राख से भरा एक वल्गर एनएच 90 पर सोमवार को बीच सड़क पर पलट गया। थाना प्रभारी गोविन्द सिंह राजपुरोहित के हवाले से हेड कॉन्स्टेबल ओमप्रकाश ने बताया कि पॉवर प्लांट से राख भरकर वल्गर बाराँ पर जा रहा था कि अचानक बाईक सामने आ गई।जिस पर चालक ने जैसे ही ब्रेक लगाए।तो वल्गर का संतुलन बिगड़ गया। इसमें कोई जनहानी नहीं हुई।