होशंगाबाद नगर: निर्मल होम्स कॉलोनी में दो सूने मकानों में चोरी,लाखों के सोने-चांदी के जेवर और नकदी लेकर फरार अज्ञात चोर
शहर की निर्मल होम्स कॉलोनी में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने दो सूने मकानों को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घरों में रखे लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रात करीब 1 बजे करीब आठ चोर कॉलोनी में पहुंचे और जिन मकानों में ताले लगे थे।