पूरनपुर: प्राथमिक विद्यालय डूडा कॉलोनी में बच्चों से संवाद किया गया, पुस्तकें वितरित की गईं
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव डूडा कॉलोनी नंबर 8 के प्राथमिक विद्यालय में भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने शनिवार दोपहर 12 बजे पहुंचकर विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान छोटे-छोटे बच्चों से मुलाकात कर उनके पसंदीदा विषयों, पढ़ाई और स्कूल की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली गई। बच्चों के साथ आत्मीय संवाद करते हुए उन्हें प्रेरित किया गया और पुस्तकें वितरित की।