गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया के साइबर थाना पुलिस ने 7 साइबर ठग को किया गिरफ्तार,14 एटीएम कार्ड,22 सिम
कार्ड और 34 हजार रुपए किया जब्त
गया के साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठग के रकम को खपाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है।साइबर डीएसपी ए आर दानिश ने रविवार की रात 8 बजे बताया कि जिले के कई बैंक खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम को प्राप्त करने और ट्रांसफर करने में किया जा रहा हैं।सूचना के बाद मूल खाताधारकों से पूछताछ में यह खुलासा हुआ है।