सुसनेर: अपेस्क बैंक के प्रशासक ने किया पांच पुलिया स्थित नवनिर्मित पेट्रोल पंप का निरीक्षण, जल्द मिलेगी सौगात
अपेस्क बैंक के प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव सुसनेर दौरे पर रहे इस दौरान उन्होंने पांच पुलिया की सोसायटी द्वारा नवनिर्मित पेट्रोल पंप का निरीक्षण किया। यहा उन्होंने पेट्रोल पंप की व्यवस्थाओं एवं संचालन से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं का अवलोकन किया। आपको बता दे कि नवरात्र में जल्द ही इस पम्प की सौगात नगरवासियों को मिल जाएगी।इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने स्वागत किया।