चांदपुर: नूरपुर के कुंडा खुर्द गांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की हुई मौत
बिजनौर में रविवार शाम करीब 4:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार नूरपुर थाना क्षेत्र में नहटोर रोड स्थित कुंडा खुर्द गांव में सड़क पर टहल रहे एक अधेड व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी हादसे के बाद 54 वर्षीय सतीश की मौत हो गई। पुलिस ने सतीश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से परिवार में गम का माहौल है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।