हरदोई: नवीन गल्ला मंडी में जिम्मेदारों की उदासीनता के कारण लाखों का धान खा गए चूहे
Hardoi, Hardoi | Apr 4, 2026 नवीन गल्ला मंडी में सरकारी धान क्रय केंद्रों पर हुई धान खरीद के बाद उसके उठान में लापरवाही बरती गई जिसके चलते लाखों रुपये का धान चूहे खा गए हैं। बता दें कि बड़ी मात्रा में धान अभी भी लगा हुआ है, लगे धान के बोरों को चूहों द्वारा कुतरा गया और फिर उसमें भरे धान को खाया गया।