गोंडा: नारायणपुर मर्दन केशवराम पुरवा की महिला ने गांव के चार लोगों पर मारपीट करने का लगाया आरोप, केस दर्ज
Gonda, Gonda | Mar 18, 2024 कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के नारायणपुर मर्दन केशवराम पुरवा की महिला सीमा के साथ चार लोगों ने मारपीट कर दी। महिला के मुताबिक घटना सात मार्च की है जब विपक्षीगण उसकी भूमि पर कब्जा करने लगे और मना करने पर अपशब्द कहते हुए उसके साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।