गोंडा: सेखुई गांव की महिला ने पुरानी रंजिश को लेकर गांव के चार लोगों पर मारपीट करने का लगाया आरोप दर्ज कराया केस
Gonda, Gonda | Mar 18, 2024 इटियाथोक थाना क्षेत्र के सेखुई गांव के रहने वाली महिला ने पुरानी रंजिश को लेकर गांव के चार लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।महिला के मुताबिक घटना 16/3/2024 की देर शाम 8:00 बजे की है ,जब विपक्षियों ने उसे मारा-पीटा बचाव में आई पतोहू व लड़की को भी मारा-पीटा जिससे सभी को चोटें आई हैं।पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।