खंडवा नगर: तीर्थनगरी ओंकारेश्वर के ब्रह्मपुरी घाट पर हादसा, 17 वर्षीय छात्र नर्मदा में डूबा, खोज जारी
जानकारी के अनुसार जयवर्धन अपने आठ दोस्तों के साथ ओंकारेश्वर दर्शन के लिए आया था। सभी दोस्त भोपाल में पढ़ाई करते हैं और अवकाश होने के कारण भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन करने पहुंचे थे। गुरुवार सुबह करीब 6 बजे सभी युवक ब्रह्मपुरी घाट पर स्नान कर रहे थे, तभी जयवर्धन अचानक पानी में डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची