पीलीभीत: हजारा थाना क्षेत्र में देवर ने भाभी को बनाया हवस का शिकार, न्यायालय के आदेश पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज
पीलीभीत। हजारा थाना क्षेत्र की एक महिला की शिकायत पर न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने उसके देवर के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि 23 मई 2026 की रात करीब 11 बजे वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसका देवर घर में घुस आया और गलत नीयत से उसे दबोच लिया,मुकदमा दर्ज।