औरैया: व्यापारी के साथ रंगदारी मांगने के मामले में एसपी ने किया घटना का खुलासा, व्यापार मंडल के अध्यक्ष को किया सम्मानित
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेश बाजपेई बबलू ने कहा कि दिबियापुर के व्यापारी से फोन कर रंगदारी मांगने के मामले का पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर खुलासा किया गया। बताया कि इसी के तहत गुरूवार को व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती से भेंट करते हुए उन्हें सम्मानित किया। कहा कि व्यापारी हितों की रक्षा एसपी कर रहे हैं।