शाहजहांपुर: जिले में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की बिक्री पर रोक, घरेलू उपभोक्ताओं को नहीं होगी कोई दिक्कत
दरअसल जिले में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। हालांकि, जिले में अभी गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें या घबराहट जैसी स्थिति नहीं है। गैस एजेंसी संचालक के अनुसार, पहले घरेलू सिलेंडर 15 से 21 दिनों में मिल जाते थे, लेकिन अब इसमें 25 दिन का समय लगेगा। इसके बावजूद, घरेलू उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति में कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।