उनियारा: अलीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के लिए निकाली गई भव्य कलश यात्रा
Uniara, Tonk | Apr 4, 2026 अलीगढ़ कस्बे में श्रीमद्भागवत कथा को लेकर भव्य कलश यात्रा आचार्य श्री विजय कुमार शास्त्री के सानिध्य में निकाली गई। शनिवार को सुबह 10 बजे भव्य कलश यात्रा रामतलाई बालाजी से गाजे बाजे के साथ रवाना हुई। कलश यात्रा में महिलाएं अपने मस्तक पर कलश धारण किए थी। वहीं भक्त रामबाबू खंडेलवाल श्रीमद्भागवत कथा मस्तक पर धारण किए हुए थे।