प्रेस विज्ञप्ति
थाना - मटेरा , जनपद बहराइच
दिनांकः- 06.09.2026
जबरन वसूली / रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार
थानाः- मटेरा
श्रीमान पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन व मार्गदर्शन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी (नानपारा) श्री चित्रांशु गौतम के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री प्रेमपाल सिंह के नेतृत्व में थाना मटेरा पुलिस टीम को मिली सफलता ।
o विवरण-
दिनांक 05.09.2026 को वादी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी गई कि अभियुक्त मो0 उमर पुत्र मो0 शमी उर्फ टुन्ना, उम्र करीब 45 वर्ष, निवासी अमवा मौलवी, थाना मटेरा, जनपद बहराइच द्वारा दिनांक 02.09.2026 को दुकान चलाने के नाम पर वादी को डरा धमका कर 25,000/- रुपये की रंगदारी मांगने के संबंध में उसे मोहरबा क्षेत्र में बुलाया गया था, जिसके संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 142/2026 धारा 308(5)/351(3) बीएनएस पंजीकृत कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्त मो0 उमर पुत्र मो0 शमी उर्फ टुन्ना को दिनांक 06.09.2026 को रेलवे अंडरपास, मटेरा बाजार से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध जनपद बहराइच एवं अन्य थानों में पूर्व से आपराधिक अभियोग पंजीकृत होने की जानकारी प्राप्त हुई है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय बहराइच के समक्ष प्रस्तुत किए जाने हेतु रवाना किया गया।
o गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1. मो0 उमर पुत्र मो0 शमी उर्फ टुन्ना उम्र करीब 45 वर्ष निवासी अमवा मौलवी थाना मटेरा जनपद बहराइच
o अभियुक्त आपराधिक इतिहास -
1.मु0अ0स0 142/2026 धारा 308(5)/351(3) बी0एन0एस0- थाना मटेरा
2. मु0अ0सं0 26/2025 धारा 115(2)/352/351(3) बी0एन0एस0 थाना नवाबगंज
3. मु0अ0सं0 1689/2015 धारा 8/20 NDPS. Act. – थाना नवाबगंज
4. मु0अ0सं0 314/2023 धारा 186/323/504/506 भा0द0वि0 – थाना मटेरा
5. मु0अ0सं0 178/2025 धारा 115(2)/352/351(3) बी0एन0एस0 – थाना मटेरा
6.मु0अ0सं0 15/2012 धारा 3(1) UP. गुण्डा एक्ट – थाना नानपारा
7. मु0अ0सं0 6721/2011 धारा 147/148/307/323/504/336 भा0द0वि0 – थाना नानपारा
8.मु0अ0सं0 865/2009 धारा 498B/498C भा0द0वि0 थाना नवाबगंज
9. मु0अ0सं0 204/2013 धारा 376/506 भा0द0वि0 थाना नानपारा
10.मु0अ0सं0 289/2022 धारा 323/504/506 भा0द0वि0 व 3(1)द व 3(1)ध SC/ST Act. थाना मटेरा
11.मु0अ0सं0 1640/2015 धारा 429 भा0द0वि0 11 पशु क्रूरता अधिनियम ,3/5/8 गोवध निवारण अधि0 थाना नवाबगंज
o गिरफ्तारी टीम-
1. उ0नि0 श्री धात्रिशंकर सहाय
2. का0 वीरपाल
3. का0 सचिन सिह।