संगरिया: मुख्य बाजार में सेवा भारती समिति की बैठक का आयोजन हुआ
सेवा भारती की बैठक बुधवार दोपहर बाद 3 बजे एक नगर संयोजक की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 19 अप्रैल को कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह के आयोजन को लेकर विचार -विमर्श किया गया। जिसमें सदस्यों को अलग-अलग कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी। नगर संयोजक सतीश नागपाल ने कहा कि कन्याओं का यह विवाह समारोह बड़ा पुनीत का कार्य है।