बागपत: मां ने बेटे की मौत को हत्या बताया, नौरोजपुर गुर्जर की महिला ने SP से निष्पक्ष जांच व मुकदमा दर्ज कराने की मांग की
Baghpat, Bagpat | Jul 23, 2026 गुरुवार की सुबह करीब साढे 11 बजे नौरोजपुर रोड निवासी महिला सावित्री देवी के मुताबिक बेटा दीपक की शुगर मिल कॉलोनी, बागपत में 16 जुलाई की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। आरोप है कि बेटे की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि जिस मकान में घटना हुई, वहां कमरे की छत काफी नीची है।