रामपुर: विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष ने डीएम को पत्र देकर मंदिर की जमीन से मदरसा हटवाने की मांग को लेकर दिया ज्ञापन
Rampur, Rampur | Jul 15, 2024 विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष ने आज अपने समर्थकों के साथ मिलकर जिलाधिकारी को मंदिर की जमीन से मदरसा हटवाने को लेकर एक ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में कहा है कि बीते 6 महीने पहले मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा करके मदरसा बना लिया है, उस मदरसे को तत्काल हटाया जाए। मंदिर की ज़मीन से मदरसा नहीं हटाया गया तो बड़े स्तर पर हम आंदोलन करेंगे जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।