दुधि: रेणुकूट वन विभाग ने नाले में छिपाए गए 163 खैर के अवैध बोटे किए बरामद, तस्करी के आरोप में पिता-पुत्र गिरफ्तार
रेणुकूट वन प्रभाग की टीम को खैर की लकड़ी की तस्करी के मामले में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) कमल कुमार ने बताया कि यह पूरी कार्रवाई जिला मुख्यालय के पास मुख्य मार्ग पर खैर की लकड़ी से लदी एक पिकअप गाड़ी को पकड़े जाने के बाद शुरू हुई। कड़ाई से पूछताछ करने पर पिकअप चालक ने उगल दिया कि वह यह लकड़ी घघरा क्षेत्र से लेकर आ रहा था।