बिसौली: बिसौली नगर में बारिश के कारण बिजली का खंबा झुकने से पेड़ से लाइन टच होने पर विद्युत आपूर्ति बाधित
Bisauli, Budaun | Jul 28, 2026 बिसौली नगर के बिल्सी रोड पर मंगलवार को 6 बजे करीब लगातार हुई बारिश के कारण एक बिजली का खंभा झुक गया। खंभा झुकने से विद्युत लाइन पास के एक पेड़ से टच होने लगी, जिससे बार-बार फाल्ट होने लगा और इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली गुल होने पर स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग को सूचना दी।