अमरोहा: अमरोहा में दहेज लोभी पति की करतूत, कहा- तेरे बाप ने दहेज में बुलेट नहीं दी, पति और सास सहित 9 पर मुकदमा दर्ज
Amroha, Amroha | Jun 18, 2026 अमरोहा में दहेज उत्पीड़न का एक मामला सामने आया है। विवाहिता ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। पति और ससुराल पक्ष के लोग दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल न मिलने की बात कहकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करते थे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।