कुडू: पहली सोमवारी पर कुडू महादेव मंडा धाम से गांव-गांव के शिवालयों तक उमड़ी शिवभक्तों की अपार आस्था
सावन की पहली सोमवारी पर कुडू प्रखंड क्षेत्र में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। प्रसिद्ध महादेव मंडा धाम सलगी, टीको स्थित भोले बाबा मंदिर, बड़की चांपी शिव मंदिर धाम सहित प्रखंड के विभिन्न गांवों के मंदिरों और शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी। अपराह्न लगभग 3:00 बजे तक मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही।