महाराजगंज: बछरावां में उप जिलाधिकारी और पुलिस क्षेत्राधिकार ने फैक्ट्री एवं अस्पतालों का किया निरीक्षण, जारी किए दिशा निर्देश
25 जून बृहस्पतिवार शाम 4:00 बजे महराजगंज उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी की टीम ने स्थानीय कस्बे में संचालित हो रही फैक्ट्री नर्सिंग होम तथा अन्य संस्थाओं पर जांच पड़ताल की है। मानक ना पूरा होने पर जल्द से जल्द मानकों को पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं, तथा अग्रिम कुछ समय में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए है। जांच पड़ताल से कस्बे में हड़कंप मचा हुआ है।