संग्रामपुर: बैंक ऑफ इंडिया ने मनाया 121वां स्थापना दिवस, ग्राहकों के साथ साझा की खुशियां
बैंक ऑफ इंडिया की संग्रामपुर शाखा में सोमवार को बैंक का 121वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। शाखा प्रबंधक अजीत देवराज ने केक काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान बैंककर्मियों ने उपस्थित ग्राहकों को मिठाई एवं टॉफी खिलाकर स्थापना दिवस की खुशियां साझा कीं। मौके पर शाखा प्रबंधक अजीत देवराज ने कहा कि ग्राहकों को बेहतर, सुगम और गुणवत्तापूर्ण बैंकिंग सुविध