तानसेन: नशेड़ी का हाईवोल्टेज ड्रामा! नशे की हालत में फुटओवर ब्रिज पर उल्टा लटका, पुलिसकर्मियों की सूझबूझ से उसे उतार लिया गया
Tansen, Gwalior | Jun 17, 2026 शहर के पड़ाव थाना क्षेत्र स्थित महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास बने फुटओवर ब्रिज पर मंगलवार रात हड़कंप मच गया जब एक युवक नशे की हालत में पुल पर चढ़कर उल्टा लटक गया।युवक की खतरनाक हरकत देखकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।नीचे खड़े लोग लगातार उसे समझाने की कोशिश करने लगी।घटना की सूचना मिलते ही पड़ाव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह उसे नीचे उतारा।