दमोह: समन्ना-बांदकपुर के बीच अनाज से भरा ट्रक खाई में पलटा, चालक-परिचालक ने कूदकर बचाई जान, मौके पर बांदकपुर चौकी पुलिस
Damoh, Damoh | Jun 24, 2026 दमोह समन्ना और बांदकपुर के बीच नव निर्मित टोल टैक्स के पास बुधवार सुबह अनाज से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। ट्रक क्रमांक आरजे 26 जीबी 6111 समन्ना की ओर से जा रहा था। चालक और परिचालक ने समय रहते कूदकर जान बचाई। सूचना पर बांदकपुर चौकी प्रभारी राजेंद्र मिश्रा टीम सहित पहुंचे। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।