आगर: चौमा में 27 वर्षीय महिला ने खाया जहर, ज़िला अस्पताल में भर्ती
चौमा क्षेत्र की 27 वर्षीय महिला सुगन बाई द्वारा जहर खाने का मामला सामने आया है। परिजन उसे गंभीर हालत में गुरुवार शाम करीब 7 बजे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि महिला ने अज्ञात कारणों के चलते यह कदम उठाया। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज किया जा रहा है।