Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Education
Rss
rajpandey70
No video available
बस्ती: थाना अध्यक्ष दुर्गेश पांडेय की विदाई पर आम जनता व पुलिस ने रोते हुए की विदाई ।
Basti, Basti
| Aug 11, 2023
#other
MORE NEWS
अपर जिलाधिकारी बस्ती, अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती व क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा आगामी श्रावण मास/ कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने हेतु द्वारा बाबा भदेश्वरनाथ मंदिर का भ्रमण कर संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। https://t.co/LyhAMp16Wc
Basti, Uttar Pradesh | Jul 18, 2026
क्षेत्राधिकारी सदर की अध्यक्षता में समस्त क्षेत्राधिकारीगण, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष तथा संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण के उपस्थिति में आगामी श्रावण मास/ कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु पुलिस लाइन सभागार में गोष्ठी किया गया। https://t.co/v65bHtBDLo
Basti, Uttar Pradesh | Jul 18, 2026
#BastiPolice थाना वाल्टरगंज पुलिस द्वारा शांति एवं क़ानून व्यवस्था के दृष्टिगत 03 व्यक्तियों के विरुद्ध अंतर्गत धारा 170, 126,135 BNSS के तहत कार्यवाही कर मा० न्यायालय भेजा गया। https://t.co/MZXu4QEreZ
Basti, Uttar Pradesh | Jul 18, 2026
15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण न हुआ तो आन्दोलन- उदयशंकर शुक्ल बस्ती। शनिवार को प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल के नेतृत्व में शिक्षकों के प्रतिनिधि मण्डल ने जिलाधिकारी के प्रतिनिधि एसडीएम शशिविन्द द्विवेदी, के माध्यम से मुख्यमंत्री और जनपद स्तरीय समस्याओं के निस्तारण के लिये जिलाधिकारी और बेसिक शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि खण्ड शिक्षाधिकारी विनोद तिवार को 15 सूत्रीय ज्ञापन भेजा। ज्ञापन सोंपने के बाद संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने कहा कि शिक्षकों की लंबित समस्याओं को लेकर तत्काल कार्रवाई के साथ ही उनका निस्तारण कराया जाय। कहा कि प्रदेश और जनपद स्तर पर शिक्षकों की मांगों पर जिम्मेदार चुप्पी साधे हुये हैं। कहा कि ज्ञापन में सबसे प्रमुख मांग कोविड काल के दौरान लंबित मंहगाई भत्ते के भुगतान की है। लॉकडाउन के दौरान शिक्षकों को मिलने वाला भत्ता अभी तक नहीं दिया गया है। कोराना काल में शिक्षकों ने अपने जीवन को दांव पर लगाकर कोविड मरीजों की सेवा किया। देश, प्रदेश की स्थिति अब सुदृढ है। शिक्षकों, कर्मचारियों को फ्रीज किया गया डीए. भुगतान कराया जाय। उन्होने बेसिक शिक्षा परिषद में कार्यरत शिक्षणेत्तर कर्मचारी, अनुचरों को भी कैशलेश चिकित्सा में शामिल करते हुये मुख्यमंत्री से कैंसर, हृदय और अन्य गंभीर बीमारियों की मुफ्त इलाज योजना में शामिल करने तथा सीएम फ्री मेडिकल कार्ड जारी करने की मांग की है। संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने चेतावनी दिया कि यदि समस्याओं का शीघ्र निस्तारण न कराया गया तो आन्दोलन किया जायेगा। ज्ञापन में शिक्षकों के शासनादेश के विरूद्ध जारी सरप्लस सूची को निरस्त कर नियमानुसार कराये जाने, प्रभारी प्रधानाध्यापक का पद स्थापन वरिष्ठता के आधार पर काउन्सििलिंग के माध्यम से कराये जाने, रिक्त पदों पर शीघ्र पदोन्नति आदेश जारी करने, निलंबित शिक्षकों के मामलों का निस्तारण, वेतन में मनमानी कटौती बंद करने, शिक्षा मित्रों को मूल विद्यालय पर पदस्थापित कराये जाने आदि की मांग शामिल है। संघ ने परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर करने, प्रोन्नत वेतनमान जारी करने, शिक्षकों के बकाया वेतन का भुगतान करने, आरटीई नियमों के अनुसार विद्यालय समय-सारणी का पालन सुनिश्चित करने तथा विद्यालयों को मिलने वाली कंपोजिट ग्रांट में बड़़े पैमाने पर शिक्षकों का उत्पीड़न बंद करने, अधिकारियों द्वारा विद्यालय निरीक्षण के दौरान शिक्षकों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने आदि की मांग शामिल है। यह जानकारी देते हुये प्रवक्ता सूर्य प्रकाश शुक्ल ने बताया कि ज्ञापन सौंपने के दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ उपाध्यक्ष आनंद दूबे, संयुक्त मंत्री राजकुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अभय सिंह यादव, शैल शुक्ल, आशुतोष पाण्डेय, सचिन शुक्ल, राघवेन्द्र प्रताप पाण्डेय, रीता शुक्ला, रविन्द्रनाथ, अभिषेक उपाध्याय, सन्तोष शुक्ल, पाटेश्वरी प्रसाद निषाद, विनोद कुमार, शिवम शुक्ल, शिवाकान्त पाण्डेय, अमरेश द्विवेदी, नरेन्द्र द्विवेदी, राजीव पाण्डेय, सुनील पाण्डेय, लालेन्द्र कन्नौजिया, उपेन्द्र पाण्डेय, वैभव कन्नौजिया, प्रेमशंकर वर्मा, रामचन्द्र गुप्ता, राजकुमार पाल, दिवाकर सिंह, अवनीश त्रिपाठी, ओम प्रकाश पाण्डेय, अमित पाण्डेय, कृष्ण बहादुर पाल, पीयूष मौर्य, अजय कुमार भारती, विजय प्रकाश वर्मा, विनोद गौतम, रवि प्रताप सिंह, मंजेश राजभर, अमित श्रीवास्तव के साथ ही अनेक पदाधिकारी, शिक्षक शामिल रहे।
Basti, Basti | Jul 18, 2026
नीट परीक्षा में विद्या मंदिर रामबाग के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन ऑल इंडिया रैंक 294 प्राप्त कर विद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया बस्ती। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रामबाग-बस्ती के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय, अभिभावकों तथा जनपद का गौरव बढ़ाया है। विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय सफलता से विद्यालय परिवार में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण है। विद्यालय के मेधावी छात्र भैया शिवम मणि त्रिपाठी ने 720 में से 680 अंक पाकर ऑल इंडिया रैंक 294 प्राप्त कर विद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। इसी क्रम में भैया रमित पाण्डेय ने 636 अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंक 2785, भैया अमर सिंह ने 624 अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंक 4401, भैया आशुतोष ने 613 अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंक 6542, शशि भूषण त्रिपाठी ने 567 अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंक 25089 तथा भैया रमन वर्मा ने 566 अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंक 25546 प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया है। इसी प्रकार भैया शाश्वत पाण्डेय ने 533 अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंक 52548,तथा भैया संतोष मिश्र ने 529 अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंक 70004 प्राप्त कर विद्यालय और जनपद का मान बढ़ाया है। इन विद्यार्थियों की उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की इस सफलता को विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता एवं सतत मार्गदर्शन की सार्थकता का प्रमाण बताया है। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री गोपाल गाडिया, प्रबंधक प्रो. सुरेन्द्र प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष श्री प्रहलाद मोदी सहित समिति के सदस्यों तथा प्रधानाचार्य श्री गोविन्द सिंह ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इन विद्यार्थियों की सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। विद्यालय के समस्त आचार्य बंधुओं एवं आचार्या भगिनियों ने भी सफल विद्यार्थियों तथा उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि ये छात्र चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देकर समाज और राष्ट्र की सेवा करेंगे।
Basti, Basti | Jul 18, 2026
बस्ती: थाना अध्यक्ष दुर्गेश पांडेय की विदाई पर आम जनता व पुलिस ने रोते हुए की विदाई । - Basti News