फिरोज़ाबाद: मोबाइल की झूठी चोरी दिखाकर किस्त से बचना चाहता था, थाना दक्षिण पुलिस ने किया मजदूर गिरफ्तार
फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र में एक मजदूर मायाराम ने सैमसंग A36 मोबाइल किस्त पर खरीदा, किस्तें न चुका पाने की स्थिति में उसने मोबाइल खुद ही छिपा लिया और बेटे को झूठ बोलकर चोरी की शिकायत ऑनलाइन कर दी। बाद में थाना दक्षिण में झूठी एफआईआर भी दर्ज कराई। मोबाइल में नया नंबर डालने पर पुलिस की नजर में आया और पकड़ में आ गया।