फिरोज़ाबाद: प्रेमी संग मिलकर पति को ज़हर देने के आरोप में पत्नी गिरफ्तार, टूण्डला में रिश्तों का कत्ल: एसपी सिटी का खुलासा
थाना टूण्डला क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को जहरीला खाना खिलाकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में पत्नी शशि व उसके प्रेमी यादवेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद ने अपने कार्यालय पर शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे क़रीबन वार्ता कर खुलासा किया।