उज्जैन: 30 जुलाई से शुरू होगा श्रावण मास, 3 अगस्त को निकलेगी बाबा महाकाल की पहली शाही सवारी 🔱🕉️
बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन श्रावण मास में शिवभक्ति में डूबने के लिए पूरी तरह तैयार है। 30 जुलाई से शुरू हो रहे श्रावण मास और 3 अगस्त को निकलने वाली भगवान महाकाल की पहली शाही सवारी को लेकर जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। महाकाल मंदिर के पुजारियों के अनुसार, इस पवित्र महीने में कांवड़ यात्रा और जलाभिषेक का विशेष महत्व होता है। कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने बताया कि पूरे माह कांवड़ यात्राओं और धार्मिक आयोजनों को लेकर शहर में विशेष उत्साह रहेगा, जिसके लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।
#UjjainNews #BabaMahakal #ShravanMaas #MahakalSawari #Sitit24News
Ujjain Urban, Ujjain | Jul 28, 2026