शामली: शामली के थाना बाबरी में ऑपरेशन क्लीन के तहत 13 वाहनों की नीलामी, ₹3.15 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ
Shamli, Shamli | Apr 7, 2026 मंगलवार की शाम 6 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि आपरेशन क्लीन के तहत जनपद के बाबरी थाना प्रांगण में खड़े माल मुकदमाती व एमवी एक्ट से संबंधित कुल 13 वाहनों की नीलामी अधिकारियों द्वारा गठित की गई टीम की निगरानी में हुई। नीलामी के दौरान अधिकतम बोली के रूप में कुल ₹3.15 लाख की धनराशि राजस्व के रूप में प्राप्त हुई है।