माण्डल: हरिपुरा चौराहे पर खड़े चार दोस्तों को तेज रफ्तार कार ने कुचला, एक की मौत और तीन गंभीर घायल
भीलवाड़ा। जिले के मांडल थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार कार ने चौराहे पर खड़े चार दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू करी।