बबेरू: बबेरू रेंजर अधिकारी और एसडीएम ने आरा मशीन पर मारा छापा, मिली अवैध आम, महुआ, शीशम और नीम की लकड़ी
Baberu, Banda | Jun 1, 2026 बबेरू कस्बे मे सोमवार की दोपहर बबेरू SDM अवनीश कुमार की मौजूदगी पर बबेरू क्षेत्रीय वन अधिकारी परवेज शहजाद के द्वारा बबेरू कस्बे के विजय बहादुर यादव व जितेन्द्र शर्मा निवासी बबेरू के आरा मशीनों पर पहुंच कर छापामारी की गयी, जिसमे छापेमारी के दौरान आम महुआ नीम शीशम आदि लकड़ी का भण्डारण अवैध पाया गया जिसमे रेंजर अधिकारी ने कोतवाली मे मुकदमा दर्ज करवाया गया है.