सिराथू: लोहन्दा मोड़ पर बाइक और कार में टक्कर के बाद कार डिवाइडर से टकराई हुई क्षतिग्रस्त एक शख्स को आई गंभीर चोट
थाना क्षेत्र सैनी के लोहन्दा मोड़ पर बुधवार दोपहर एक बाइक और एक कार में टक्कर हुई जिसमें बाइक सवार वीरेंद्र कुमार के पैर और गर्दन में चोट आई है जिन्हें इलाज के लिए भेज दिया गया है। कार चालक आशुतोष कुमार को मामूली चोट आई है लेकिन डिवाइडर में टकराने से कार क्षतिग्रस्त हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा और आगे की कार्रवाई में जुड़ गई है।