विदिशा नगर: जिंदा महिला को सिस्टम ने बताया मृत, योजनाओं का लाभ हुआ बंद
शमशाबाद तहसील के ग्राम कोलवा की रहने वाली प्रीति बाई अपने पिता प्रेम सिंह के साथ मंगलवार दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचीं और एक हैरान करने वाली शिकायत दर्ज कराई। प्रीति बाई का आरोप है कि समग्र आईडी में गलती के चलते उन्हें ही मृत घोषित कर दिया गया, जबकि कुछ समय पहले उनके पति का निधन हुआ था। इस बड़ी चूक के कारण उनका नाम समग्र आईडी से हटा दिया गया।