पांडू: पांडू में नीलगायों के आतंक से किसान परेशान, फसलों को हो रहा भारी नुकसान
Pandu, Palamu | Jul 26, 2026 पांडू प्रखंड क्षेत्र में नीलगायों के बढ़ते आतंक से किसान काफी परेशान हैं। खेतों में लगी फसलों को नीलगायों के झुंड द्वारा लगातार नुकसान पहुंचाया जा रहा है। किसानों का कहना है कि दिन-रात मेहनत कर तैयार की गई फसल को नीलगाय कुछ ही समय में बर्बाद कर देती हैं। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।