औरैया: लखनऊ अग्निकांड के बाद औरैया प्रशासन हुआ अलर्ट, चार कोचिंग सेंटर किए गए सील, एसडीएम ने दी जानकारी
मंगलवार शाम उपजिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा के नेतृत्व में शहर में संचालित कोचिंग संस्थानों के खिलाफ व्यापक जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह तथा कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने विभिन्न मोहल्लों में स्थित कई कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया।