उतरौला: पीड़िया बुजुर्ग ग्राम के समीप अज्ञात बाइक सवार ने सवारी का इंतजार कर रही महिला को मारी टक्कर, महिला घायल
आज दिन शुक्रवार समय लगभग दोपहर 02बजे डुमरियागंज मार्ग पर अज्ञात बाइक सवार ने सवारी का इंतजार कर रही महिला सविता देवी निवासी उतरौला को टक्कर मार दिया, जिससे महिला के सर में चोट लगने से महिला घायल हो गई,आते जाते लोग के द्वारा निजी वाहन से हॉस्पिटल पंहुचाकर उपचार करवाया गया,तथा महिला के परिजनों को सूचना दिया गया है, अज्ञात बाइक सवार मौके से फरार हो गया।