बैतूल नगर: कोतवाली पुलिस ने जुए के बड़े फड़ पर मारा छापा, 15 जुआरी गिरफ्तार, ₹90,500 नकद और ताश की गड्डी जब्त
बैतूल में अवैध जुए के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बड़े जुआ फड़ का भंडाफोड़ किया है। ग्राम झाडेगांव में बंटी करोचे के खेत में बने कमरे पर पुलिस ने दबिश देकर ताश के पत्तों पर हार-जीत का जुआ खेल रहे 15 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। मौके से एक ताश की गड्डी और 90 हजार 500 रुपए नकद जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्