जयपुर: राजस्थान में प्री-मानसून मेहरबान, 20 जिलों में आंधी-बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी
Jaipur, Jaipur | Jun 24, 2026 राजस्थान में प्री-मानसून की बारिश का दौर मंगलवार को भी जारी रहा। जयपुर, सीकर समेत आसपास के इलाकों में सुबह से रुक-रुककर बरसात हो रही है। मौसम बदलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बीकानेर और कोटा संभाग के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।