मंझनपुर: 50 हजार की सुपारी देकर कराई गई पूर्व प्रधान की हत्या, मुख्य आरोपी वर्तमान प्रधान गिरफ्तार, मंझनपुर में हुआ खुलासा
कौशाम्बी जिले के चर्चित पूर्व प्रधान मनोज हेला हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए मुख्य साजिशकर्ता वर्तमान प्रधान रोशन लाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि राजनीतिक प्रतिद्वंदिता और वर्चस्व की लड़ाई में रोशन लाल ने भाड़े के शूटरों को 50 हजार रुपये की सुपारी देकर पूर्व प्रधान की हत्या कराई थी।