भिण्ड मौ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 26 अगस्त को होने वाले जश्न-ए-ईद मिलादुन्नवी जुलूस सहित आगामी रक्षाबंधन एवं जन्माष्टमी त्योहारों को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में थाना प्रभारी रघुवीर मीणा, तहसीलदार पवन चंदेलिया, सुनील शर्मा प्र.आ., पदम रावत आ., सहित नगर के गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार बंधु मौजूद रहे। अधिकारियों ने सभी से त्योहारों के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। #news #update #eid #rakshabandhan #festive