सिद्धमुख: पटवारियों ने किया बड़ा ऐलान, अब राजकीय अवकाश के दिन नहीं करेंगे काम, संघ ने तहसीलदार सिद्धमुख को सौंपा ज्ञापन
राजस्थान पटवार संघ ने दिए ज्ञापन में राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए राजकीय अवकाश के दिनों में काम नहीं करने का ऐलान कर दिया है। संघ ने प्रमुख शासन सचिव, राजस्व विभाग के नाम व जिला कलेक्टर के मार्फत सिद्धमुख तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर साफ कर दिया कि आपातकालीन सेवाओं को छोडक़र शनिवार, रविवार एवं राजकीय अवकाश के दिन पटवारी अब कोई काम नहीं करेंगे।