सफीपुर: थाना माखी के क्षेत्र के टेनई गांव में शारदा नहर में फंसा मिला एक अज्ञात युवक का शव, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस
Safipur, Unnao | Jun 3, 2026 उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवक का शव शारदा नहर में फंसा मिला। बुधवार शाम टेनई गांव के पास नहर पुल में शव को फंसा देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी