चूरू: हरियाणा की शादीशुदा महिला के साथ लिव इन में रह रहा नुवा भेंसली निवासी युवक, दोनों सुरक्षा के लिए पहुंचे एसपी दफ्तर
Churu, Churu | Feb 28, 2025 चूरू जिले की राजगढ़ तहसील के गांव नुवा भेंसली का एक युवक हरियाणा की शादीशुदा महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा है। अब दोनों सुरक्षा की मांग को लेकर एसपी दफ्तर पहुंचे। 27 वर्षीय मुनेश गुर्जर ने शुक्रवार सुबह बताया कि उसका पीहर हरियाणा का नरेड़ी गांव है। साल 2002 में जब वह नाबालिग थी तभी घरवालों ने उसकी शादी हरियाणा के एक व्यक्ति से कर दी थी।