बरेली: बरेली डीएम का बड़ा एक्शन, 30 जून तक हर हाई रिस्क गांव में लगेगा स्क्रीनिंग कैंप
बरेली में टीबी उन्मूलन अभियान को लेकर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बड़ा सख्त रुख अपनाया है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनपद स्तरीय टीबी टास्क फोर्स और स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि टीबी मरीजों की जल्द पहचान, इलाज और पोषण सहायता में किसी भी तरह की लापरवाही न हो। बैठक में बताया गया कि जनपद के 512 हाई रिस्क गांव चिन्हित किए गए