अगिआंव: चवरिया गांव के पास सड़क किनारे आहर में मिले दो शव, हत्या का मामला बताया जा रहा है
Agiaon, Bhojpur | Oct 14, 2024 चवरिया गांव के पास सड़क किनारे आहर में दो शव मिलने से क्षेत्र में हाहाकार मच गया है। दोनो शव सोमवार के सुबह क़रीब 9 बजे नारायणपुर पुलिस ने पहुँच कर आहर से निकाला। दोनो मृतकों की पहचान हो गई है वही कुछ दूरी पर मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है। एक मृतक आरा आनंदनगर का तो दूसरा खरैचा का है। परिजनों के अनुसार दोनो को हत्या कर शव को फेका गया है।पुलिस जुट गई जांच में।